फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: राष्ट्रीय सचिव से मारपीट करने के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत चार बर्खास्त

Sat, 05 Feb 2022 11:22 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत चार पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। इन पर पार्टी प्रत्याशी के विरोध को लेकर राष्ट्रीय सचिव से मारपीट का आरोप है।
विज्ञापन
- फोटो : Twitter/@INCIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी का विरोध करना तथा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव से मारपीट व अभद्रता करना पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत चार पदाधिकारियों पर भारी पड़ गया है। पार्टी की अनुशासन समिति ने जिलाध्यक्ष समेत चार लोगों को छह साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार को जनपद श्रावस्ती स्थित गेस्ट हाउस में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल पार्टी के कार्यकर्ताओं, दावेदारों तथा प्रत्याशियों के साथ बैठक कर रहे थे। इसी बीच वहां पर बलरामपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, जिला उपाध्यक्ष अख्तर हुसैन खान, जिला महासचिव विनय मिश्रा तथा कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा मौके पर पहुंच गए।

इन लोगों ने गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ राष्ट्रीय महासचिव से बात करनी चाही। उन्होंने बात करने से मना कर दिया तो इन लोगों ने उनके साथ मारपीट करते हुए अभद्रता की।
विज्ञापन


मामले का संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के सदस्य पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें