फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: एक ही गांव में चार लोगों की मौत से हड़कंप, गांव सील, स्वास्थ्य टीमों ने गांव में डेरा डाला

Mon, 12 Apr 2021 12:43 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

  • इनायतनगर के भाऊपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में चार लोगों की मौत हो गई। सभी मौतें पिछले पांच दिनों में हुई हैं।
  • मृतकों में एक पुरुष और तीन महिलाएं हैं।
  • कोरोना संक्रमण की आशंका में गांव पहुंची स्वास्थ्य टीमें, 100 लोगों की हुई जांच में 13 संक्रमित मिले
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिल्कीपुर में हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के भाऊपुर गांव में अचानक हुई चार मौतों से हड़कंप मच गया। कोरोना संक्रमण की आशंका में रविवार को स्वास्थ्य टीमों ने गांव में डेरा डाला और मृतकों के संपर्क में आए करीब 100 लोगों की जांच कराई गई। इनमें 13 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमितों को आइसोलेट कराकर गांव को सील कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि सभी लोगों की मौत भी कोरोना संक्रमण की वजह से ही हुई है, लेकिन ग्रामीणों द्वारा दाह संस्कार कर दिए जाने से उनकी जांच नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

 हैरिंग्टनगंज ब्लॉक के ग्राम भाऊपुर में 19 से 27 मार्च तक महेश तिवारी उर्फ सोनू के यहां श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम था। जिसमें इनकी एक महिला रिश्तेदार लखनऊ से आई थीं। ग्रामीणों के अनुसार महिला में कोरोना संक्रमण के कुछ लक्षण थे, जिसके संपर्क में गांव के भी कई लोग आये हैं। इधर,7 अप्रैल को गांव के रामकिशुन पासी की वर्षीय पत्नी के गले में दर्द, जुकाम-बुखार के चपेट में आने से मौत हो गई। दो दिन बाद ही 9 अप्रैल को गांव निवासी कलावती (50) की भी मौत हो गई। एक महिला का इलाज लखनऊ में चल रहा है। वहीं, रिश्तेदारी में शामिल होने आई महिला के भाई की भी तबीयत ठीक नहीं है।


इसके बाद शनिवार सुबह पुजराइन (50) पत्नी दिनेश और रात गांव निवासी पवन तिवारी (45) की मौत हो गई। गांव में लगातार हुई मौतों से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को गांव में डेरा डाला। मृतकों का दाह संस्कार हो जाने से उनके शवों की कोरोना जांच नहीं हो सकी, लेकिन सभी मौतों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए उनके संपर्क में आए 100 लोगों की जांच की गई। इसमें 13 लोग संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कराते हुए गांव में कोरोना बचाव कार्य कराए गए और पुलिस बल की मौजूदगी में गांव को सील कर दिया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीएन द्विवेदी ने बताया कि रविवार को 100 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ग्रामीणों की सोमवार को भी जांच जाएगी। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी राम अवतार राम ने बताया कि गांव को सील कर दिया गया है।

 

भाऊपुर में चार लोगों के मौत होने की जानकारी मिलने पर गांव में स्वास्थ्य टीमें भेजी गई थी। मृतकों का दाह संस्कार हो जाने की वजह से शवों की जांच नहीं हो सकी। फिर भी संदेह के आधार पर उनके संपर्क में आए 100 लोगों की जांच कराई गई तो 13 लोग संक्रमित मिले हैं। गांव को सील करा दिया गया है और मरीजों को आइसोलेट कराया गया है।

-डॉ. घनश्याम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, अयोध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें