फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : धन्नीपुर मस्जिद का जल्द शुरू होगा निर्माण, नक्शे में बदलाव का कार्य पूरा

Mon, 12 Apr 2021 12:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

- इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन जल्द अयोध्या विकास प्राधिकरण में जमा करेगा नक्शा
- गणतंत्र दिवस के दिन मस्जिद का सांकेतिक रूप से किया गया था शिलान्यास 
विज्ञापन
धन्नीपुर मस्जिद का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिम समुदाय को सुप्रीम कोर्ट की ओर से शहर मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर धन्नीपुर गांव में मिली पांच एकड़ भूमि पर मस्जिद निर्माण के लिए इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने नक्शा बनाने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है। जल्द ही फाउंडेशन के पदाधिकारी नक्शे को पास कराने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण के सामने पेश करेंगे। इसके बाद मजिस्द के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसकी पुष्टि करते हुए मस्जिद के ट्रस्टी कैप्टन अफजाल अहमद ने बताया है कि मौजूदा समय में प्राधिकरण के वीसी अवकाश पर हैं। उनके वापस आते ही फाउंडेशन के सदस्य वीसी से मिलकर अपना धन्नीपुर मस्जिद का नक्शा पेश करेंगे। 

विज्ञापन


इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन की ओर से गणतंत्र दिवस के दिन मस्जिद का सांकेतिक रूप से शिलान्यास किया गया। इससे पहले ही फाउडेंशन के सदस्यों ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी विशाल सिंह से मुलाकात कर अपने प्रस्तावित नक्शे को दिखाया था। नक्शे को पास कराने के संबंध में विकास प्राधिकरण ने नक्शे के अंदरूनी भाग में कुछ बदलाव करने को कहा था। इसके बाद ट्रस्ट ने नक्शे को वापस आर्किटेक्ट एसएम अख्तर के पास भेजा दिया था। अब नक्शा प्राधिकरण के नियमों के अनुरूप सही होकर पास आ गया है। जल्द ही फाउंडेशन के सदस्य वीसी से मिलकर नक्शे को जमा करेंगे। नक्शा पास होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। 

14 पार्ट में बना है पांच एकड़ का नक्शा
धन्नीपुर गांव में पांच एकड़ भूमि पर इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन की ओर से मस्जिद, हॉस्पिटल व कल्चरल कांपलेस की स्थापना की जानी है। मस्जिद के नक्शे को 14 पार्ट में बना हुआ है। इंडो इस्लामिक कल्चरल के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि, नक्शा अप्रूव होने के बाद मस्जिद काम्प्लेक्स का स्ट्रक्चर खड़ा हो जाएगा। मुंबई का एक बड़ा ग्रुप मस्जिद का निर्माण करेगा। प्रोजेक्ट की मूल आर्किटेक्ट डिजाइन में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। सिर्फ अयोध्या विकास प्राधिकरण के मानक को पूरा करने के लिए ही कुछ संशोधन किए गए हैं।
विज्ञापन


छूट के आदेश का अभी तक है इंतजार 
सचिव अतहर हुसैन बताया कि, आयकर की धारा 80 की छूट के आदेश का इंतजार है। फिर लाखों लोग सहयोग राशि जमा करने को आतुर हैं। इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट के स्थानीय ट्रस्टी कैप्टन अफजाल खान बताया कि, नक्शे के साथ 7 सूत्री मांग पत्र भी प्राधिकरण को सौंपा जाएगा। अतहर हुसैन ने बताया है कि पांच एकड़ में हास्पिटल 24 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र पर बनेगा जबकि मस्जिद सिर्फ 1200 वर्ग मीटर पर बनेगी। अगर ग्रीन पैच को शामिल करें तो इसका क्षेत्रफल 2200 वर्ग मीटर का ही रहेगा। 500 वर्गमीटर में म्यूजियम बनेगा, जबकि कम्युनिटी किचन, कल्चरल रिसर्च सेंटर आदि के प्रोजेक्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के भवन में ही एक अलग पार्ट के तौर बनेंगे। फिलहाल करीब 20 लाख रुपये की दान की धनराशि हमारे खाते में हैं। जिसमें हिंदू भाइयों की सहयोग राशि भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें