फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा, माल व ठाकुरगंज में तीन युवकों और नगराम में एक युवती ने बृहस्पतिवार को फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


पारा के हंसखेड़ा में नई काशीराम कॉलोनी निवासी नवविवाहिता शामिन (24) ने बृहस्पतिवार देर रात छत में लगे कुंडे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हंसखेड़ा चौकी इंचार्ज मुन्ना लाल सिंह ने बताया कि शामिन के पति मजदूर मो. समीर बृहस्पतिवार शाम शराब के नशे में घर पहुंचे। दोनों के बीच कहासुनी के बाद शामिल ने देर रात जान दे दी। रात दो बजे समीर उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

माल में रामनगर निवासी अखिलेश (30) परिवार के साथ रहते थे। शिवदुलारी ने बताया कि उनका इकलौता बेटा शराब का आदी था। बृहस्पतिवार शाम वह बिना बताए घर से निकल गया। रात नौ बजे उनके पति कल्लू बाहर निकले तो घर के पास आम के पेड़ से अखिलेश का शव लटका देखा। वह लोगों की मदद से उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


नगराम के कुबहरा गांव निवासी आशीष ने बताया कि बृहस्पतिवार को पिता राम चरण और मां खेत पर थे। दोपहर तीन बजे आशीष घर आए तो बहन अंजू (20) को कमरे के बाहर गैलरी में फंदे से लटका देखा। एसओ नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि आत्महत्या की वजह का पता नहीं चला है। पारिवारिक कलह से परेशान की खुदकुशी
विज्ञापन


ठाकुरगंज के फरीदीपुर निवासी फूलों की सजावट का काम करने वाले रतन कश्यप (35) ने शुक्रवार दोपहर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। इसके पीछे पारिवारिक कलह वजह बताई जा रही है। भाई ने संदीप ने बताया कि रतन बृहस्पतिवार शाम काम से गए थे। शुक्रवार दोपहर नशे की हालत में लौटे। पत्नी सपना से किसी बात पर कहासुनी हो गई। सपना दो वर्ष की बेटी को लेकर उसकी दवा लेने चली गई। थोड़ी देर बाद लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को बुलाकर उसे तोड़ा गया। लोग अंदर पहुंचे तो रतन का शव फंदे से लटका मिला। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ओमवीर सिंह का कहना है कि रतन ने पारिवारिक कलह में जान दी है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें