फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Dec 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। लिफ्ट देने के बहाने सीतापुर निवासी योगेंद्र से लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को मड़ियांव पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14,400 नकद, घटना में इस्तेमाल ई ऑटो और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन


एडीसीपी नार्थ गोपी नाथ सोनी ने बताया कि दो दिसंबर को सीतापुर निवासी योगेंद्र को लिफ्ट देने के बहाने ई ऑटो सवार चार बदमाशों ने दो हजार रुपये छीन लिए थे और 28 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की थी। इस मामले में मड़ियांव थाने में लूट का केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम को पता चला कि ट्रांसफर की गई रकम अमित कुमार नाम के व्यक्ति के बिजनेस खाते में गई है, जो मड़ियांव स्थित बेरी होटल के पास जन सेवा केंद्र चलाता है। अमित ने पूछताछ में बताया कि मधुबन विहार कॉलोनी निवासी उसके पड़ोसी हिमांशु ने रिश्तेदार की बीमारी का बहाना बनाकर रुपये उसके खाते में डलवाए और अगले दिन उससे नकद ले गया। अमित से मिले हिमांशु के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाने के बाद पुलिस ने उसे, हरिओमनगर निवासी सुमित शर्मा, रामलीला मैदान, मुर्गी फॉर्म निवासी वीरू व बाल निकेतन स्कूल के पास रहने वाले इमरान को गिरफ्तार किया। हिमांशु व वीरू मजदूरी और सुमित शर्मा व इमरान ई ऑटो चलाते हैं। चारों बदमाशों ने मदेयगंज इलाके में भी एक लूट की घटना को अंजाम देने की बात बताई है। पुलिस का कहना है कि जनसेवा केंद्र संचालक अमित की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें