लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) की कार्य परिषद में निर्वाचित सदस्य पद के लिए पहले दिन मंगलवार को चार सदस्यों ने नामांकन किया। वहीं, डेंटल काउंसिल के सदस्य पद के लिए दो नामांकन हुए। चुनाव 12 अप्रैल को होने हैं।
केजीएमयू अधिनियम के अनुसार विश्वविद्यालय की कार्य परिषद में 22 सदस्य होते हैं। इनमें से विश्वविद्यालय कोर्ट से निर्वाचित होकर आने वाले चार पंजीकृत स्नातक भी शामिल होते हैं। लंबे समय से इनके चुनाव नहीं हो रहे थे। अब इनकी चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया बुधवार को भी होगी। 27 मार्च को नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान और परिणाम की घोषणा 12 अप्रैल को होगी।