फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वाइन फ्लू के चार और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को इसके चार नए केस सामने आए। इनमें से दो मरीज एसजीपीजीआई और दो डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मिले हैं। इनमें स्वाइन फ्लू के हल्के लक्षण थे। सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। इससे पहले बलरामपुर अस्पताल में स्वाइन फ्लू के तीन केस मिल चुके हैं। इनमें से एक महिला की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक चार नए मरीजों में से तीन पुरुष हैं। सभी की हालत ठीक है। कोई विशेष चिंता की बात नहीं है। लखनऊ के सभी जिला स्तरीय अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए बेड रिजर्व हैं। दवाओं का भी पर्याप्त स्टॉक है। संक्रमितों के इलाज के लिए टीम भी लगाई गई है।

महिला की मौत के बाद बढ़ी चिंता
बीते दिनों स्वाइन फ्लू से 50 वर्षीय महिला की मौत हुई थी। इंदिरानगर निवासी महिला को सर्दी-जुकाम, तेज बुखार और सांस लेने में परेशानी के बाद 25 अगस्त को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। बाद में परिजनों ने अस्पताल को निजी पैथोलॉजी की स्वाइन फ्लू पॉजिटिव रिपोर्ट दिखाई। इसके बाद महिला के संपर्क में आए डॉक्टरों, कर्मचारियों और मरीजों के सैंपल केजीएमयू भेजे गए। हालांकि, अभी तक इनकी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें