लखनऊ। सेवन-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट के निर्णायक मुकाबले में एलसी हॉस्टल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम को हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केडी सिंह बाबू स्टेडियम ने निर्धारित 10 ओवर में 55 रन बनाए। दिव्यांश ने 20 और शाश्वत ने 15 रन का योगदान दिया। एलसी हॉस्टल के गेंदबाज रियांश ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। जवाब में एलसी हॉस्टल ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शुभ यादव ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। रियांश ने 15 रन बनाए। केडी सिंह बाबू स्टेडियम की ओर से करण सोनी ने दो और शाश्वत ने एक विकेट लिया। शुभ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।