तीन और डाॅक्टर दे चुके हैं इस्तीफा
इन चार डाॅक्टरों से पहले तीन और डाॅक्टर इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें पूर्व प्राॅक्टर प्रो. क्षितिज श्रीवास्तव, मनोरोग विशेषज्ञ प्रो. आदर्श त्रिपाठी और रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के डाॅ. अजय कुमार वर्मा शामिल हैं।
ये डॉक्टर भी छोड़ चुके हैं केजीएमयू
- एंडोक्राइन मेडिसिन- डॉ. मधुकर मित्तल
- गैस्ट्रो सर्जरी- डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. साकेत, डॉ. विशाल, डॉ. प्रदीप जोशी
- नेफ्रोलॉजी- डॉ. संत पांडेय
- न्यूरो सर्जरी- डॉ. सुनील कुमार, प्रो. क्षितिज श्रीवास्तव
- ट्रांसप्लांट यूनिट- डॉ. मनमीत सिंह, डॉ. विवेक गुप्ता
- सीवीटीएस- डॉ. विजयंत देव
- गठिया रोग- डॉ. अनुपम वाखलू
- यूरोलॉजी विभाग- डॉ. राहुल जनक सिन्हा
- मनोरोग- प्रो. आदर्श त्रिपाठी
- रेस्पिरेटरी मेडिसिन- प्रो. अजय कुमार वर्मा
जिन डाॅक्टरों ने इस्तीफा दिया है, उन्होंने हाल में ही जाॅइन किया था। कुछ ने अन्य संस्थानों में उनकी नियुक्ति होने और कुछ ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। - प्रो. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयू
सरकार को बनानी चाहिए नीति
सरकारी संस्थान से डाॅक्टरी की पढ़ाई करने वाले डाॅक्टरों के लिए सरकार को नीति बनानी चाहिए। सरकारी संस्थान में भविष्य की सुरक्षा के साथ ही गरीब मरीजों के लिए करने लायक बहुत कुछ है। वहीं, निजी अस्पताल में ऐसा कुछ नहीं है। -प्रो. संतोष कुमार, महामंत्री, केजीएमयू शिक्षक संघ