फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जालसाजों के खातों में फ्रीज कराए चार लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग निवासी सेवानिवृत्त रेलवे अफसर तेज बहादुर सिंह को तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 18 लाख रुपये वसूलने के मामले में साइबर थाने की पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने जालसाजों के खातों में ठगी के चार लाख रुपये फ्रीज कराए हैं। फ्रीज की गई रकम पीड़ित के खाते में वापस भेजी जाएगी।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक ठगों ने सेवानिवृत्त रेलवे अफसर और शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट कर 30.57 लाख रुपये वसूले थे। छानबीन में पता चला कि ठगों ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में खाते खोले थे। इन्हीं खातों में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी। साइबर थाने की पुलिस ने सेवानिवृत्त शिक्षक गया प्रसाद से ठगी गई रकम में ढाई लाख रुपये फ्रीज कराए थे। आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का डर दिखाते हुए जेल भेजने की धमकी देकर ठगों ने दोनों से 30.57 लाख रुपये ठग लिए थे। पुलिस ठगों के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें