बेबी शो में शामिल बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
लखनऊ। डफरिन के बाल रोग विभाग की ओपीडी में बृहस्पतिवार को बेबी शो हुआ। इसमें बच्चों ने खूब मस्ती की। मौके पर स्वस्थ बच्चों को पुरस्कृत किया गया। अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने बच्चों को समुचित आहार देने, सर्दी से बचाने के उपाय बताए। डॉ. शादाब व डॉ. एके प्रसाद ने बच्चों की जांचों, वजन, टीकाकरण, खानपान, स्तनपान, नहलाने, सफाई आदि के बारे में बताया। छह माह तक में बच्चों में प्रथम पुरस्कार सना परवीन के अबान, दूसरा फराह खान के मिनहाल व तीसरा सुमन की सौम्या को मिला। इससे ऊपर के वर्ग में रुखसाना के बच्चे अरसलान को प्रथम, प्रिया गौतम की आयशा को दूसरा व ममता की बेटी वैष्णवी को तीसरा पुरस्कार मिला। सांत्वना पुरस्कार अवनी, प्रयांश, आस्था को दिया गया।