फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश में सात आईपीएस अफसरों के तबादले, अपर्णा गौतम लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की उपायुक्त नियुक्त

Mon, 27 Dec 2021 02:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में सोमवार को चार आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। हालांकि, किसी भी जिले के एसपी व एसएसपी की तैनाती में फेरबदल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में सोमवार को सात आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। आईपीएस अपर्णा गौतम को पुलिस  उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ नियुक्त किया गया है। अभी तक वह मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ में एसपी के पद पर तैनात थीं।

विज्ञापन


आईपीएस रुचिता चौधरी को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। इसके पहले कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त के पद पर सेवाएं दे रही थीं।

आईपीएस मो. नेजाम हसन को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है। इसके पहले वह पुलिस अधीक्षक/उप निदेशक यातायात लखनऊ के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


आईपीएस अष्टभुजा प्रसाद सिंह को पुलिस अधीक्षक/उप निदेशक यातायात लखनऊ के पद पर नियुक्ति दी गई है। अभी तक वह मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे।

प्रदेश में किसी भी जिले के एसपी व एसएसपी को नहीं बदला गया है।

सोमवार दोपहर तीन और आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। कानपुर अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरी फायर सर्विसेज में डीआईजी बने। अभिसूचना मुख्यालय में एसपी सुरेश राव आनंद राव कुलकर्णी को प्रभारी अपर पुलिस आयुक्त कानपुर बनाया गया है। वह पहली जनवरी को डीआईजी बनेंगे। मुख्यालय पर तैनात मुनिराज जी को एसपी अभिसूचना बनाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें