फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार दिव्यांग छात्रों को आधी रात बस से रास्ते में उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के चार दिव्यांग छात्रों को देर रात तीन बजे आगरा के पास राजमार्ग पर उतार दिया गया। अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था ने परिवहन निगम मुख्यालय में शिकायत के साथ परिचालक पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




संस्था के महासचिव अमन सक्सेना ने बताया कि 24 मई की देर रात उन्नाव डिपो की बस (यूपी 78 जेटी 7262) से चार छात्र आगरा से लखनऊ आ रहे थे। आगरा से कुछ ही आगे चलने पर कंडक्टर ने किराया मांगा। इस पर छात्र नीरज जैन, पलक जैन, नरेंद्र सिंह चौहान और आशीष पाल ने यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड दिखाया। इसके तहत चारों रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा करने के हकदार थे।



अमन सक्सेना का कहना है कि कंडक्टर ने छात्रों से कहा कि वह आईडी को नहीं मानता, नकद पैसा देकर टिकट बनवाओ। बोल पाने में असमर्थ छात्रों ने इशारों से इसका विरोध किया तो परिचालक ने बस रोक दी और जबरन छात्रों को राजमार्ग पर उतार दिया। परिवहन निगम के प्रवक्ता अमरनाथ का कहना है कि मामला बाहर का है। इस बारे में पता कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें