फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ठगी के लिए म्यूल खाते खरीदने जा रहे चार जालसाज गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठगी में इस्तेमाल करने के लिए म्यूल खाते खरीदने जा रहे चार जालसाजों को मलिहाबाद पुलिस ने 26 जुलाई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हें मुजासा फ्लाईओवर के पास स्थित काका ढाबे से पकड़ा। आरोपियों के पास से चार मोबाइल, एक एसयूवी और कुछ नकदी बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ थानों में तैनात दरोगा राहुल तिवारी ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दरोगा राहुल तिवारी ने बताया कि 24 जुलाई को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। सूचना थी कि चार लोग एसयूवी से म्यूल खाते खरीदने मलिहाबाद आ रहे हैं। पुलिस टीम ढाबे पर पहुंची और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान कैंट के सदर निवासी उमैर, मदेयगंज निवासी समीर, डालीगंज निवासी शाहबाज और खदरा निवासी फहद अहमद के रूप में हुई। पुलिस को उमैर के पास से दो मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड मिले। समीर के पास से एक मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद हुए।
आगरा में बैठे सरगना के कहने पर 25 हजार में होना था सौदा
इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि आरोपी आगरा में बैठे सरगना के लिए म्यूल खाते हासिल करते थे। वे मलिहाबाद के एक युवक से 25 हजार रुपये में 28 म्यूल खाते खरीदने वाले थे। उमैर के मोबाइल में चीन में बैठे ठगी करने वाले हैंडलर का नंबर ''पांडा-2'' नाम से सेव मिला। उमैर हैंडलर को ओटीपी, हैकिंग की जानकारी और बैंक खातों के क्रेडेंशियल उपलब्ध कराता था। आरोपियों के मोबाइल में करीब पांच सौ बैंक खातों का विवरण मिला, जिनमें से 19 खाते तमिलनाडु, केरल और बंगलूरू पुलिस फ्रीज करा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें