चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।
लखनऊ। इंदिरानगर के शिवम सिटी इलाके में संस्कृति विभाग के प्रशासनिक अधिकारी राकेश कुमार के मकान से चोरी हुई। चोरों ने 14 लाख रुपये के जेवर और दस हजार रुपये चुरा लिए।
राकेश कुमार के अनुसार, वर्तमान में वह संतकबीर नगर में तैनात हैं। 17 जुलाई को वह परिवार के साथ संतकबीर नगर गए थे। 24 जुलाई को पड़ोसी ने मकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी। अगले दिन घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि चोरों ने ताले तोड़कर अलमारी के लॉकर खोल दिए थे। उसमें रखे जेवर और रुपये गायब थे। इंदिरानगर पुलिस ने 25 जुलाई को एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की दो टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।
चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।
चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।
चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।