फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ड्यूटी से अनुपस्थित महोबा के चार डॉक्टर बर्खास्त, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर हुई कार्रवाई

Tue, 18 Apr 2023 09:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सख्त निर्देश दिए हैं कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चार डॉक्टरों को बर्खास्त करने के अलावा एक डॉक्टर की पेंशन भी रोकी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से ड्यूटी से गैरहाजिर रहे महोबा के चार चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। वहीं, एक अन्य चिकित्सक की पेंशन स्थाई रूप से रोक दी गई है। पीलीभीत और गोंडा से जुड़े प्रकरणों में भी कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महोबा में तैनात रहे डॉ. अनिल कुमार साहू, डॉ. सरिता कटियार, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित थे। इसका संज्ञान लेते हुए इन चिकित्सकों को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, इसी जिले में तैनात रहे डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव की पेंशन स्थाई रूप से रोक दी गई है।

ये भी पढ़ें - सीएम योगी का निर्देश, राज्य पशु 'बारहसिंघा' और राज्य पक्षी 'सारस' के संरक्षण के लिए बनाएं कार्ययोजना
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अतीक-अशरफ की मौत के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान, यूपी में अब कोई माफिया किसी को धमका नहीं सकता
विज्ञापन


पीलीभीत में मरीज को अस्पताल से बाहर की दवा लिखने के मामले में बरखेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. निर्मल तरफदार का गभिया सरहाई पूरनपुर केंद्र पर तबादला कर दिया गया है। साथ ही दो अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों की टीम गठित कर दो दिन में जांच रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, जिला अस्पताल गोंडा में मरीजों के बेड पर चादर न बिछाए जाने व अव्यवस्थाओं का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीएमएस को उक्त प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही करने व भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें