फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Polytechnic Semester Examination: पॉलीटेक्निक विषम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम जारी

Tue, 18 Apr 2023 08:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पॉलीटेक्निक विषम सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम परिषद की वेबसाइट www.bteup.ac.in पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्राविधिक शिक्षा परिषद ने फरवरी में हुई विषम सेमेस्टर परीक्षा/विशेष बैक पेपर परीक्षा, दिसम्बर-2022 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया है। अध्यक्ष प्राविधिक शिक्षा परिषद/ प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई परीक्षा परिणाम समिति की बैठक में इसे जारी किया गया।

विज्ञापन


परीक्षा में कुल 1,78,691 परीक्षार्थी (विषम सेमेस्टर/ सप्लीमेंट्री) पंजीकृत थे। इनमें कुल 1,74,915 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 93,190 परीक्षार्थी पास हुए हैं। वहीं 74,507 परीक्षार्थी बैक पेपर सहित पास हुए हैं।

परीक्षा में नकल के आरोप में पकड़े गए 82 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया है, जिस पर आगामी परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। सचिव प्राविधिक शिक्षा परिषद एफआर खान ने बताया कि परीक्षा प्रदेश के 250 केंद्रों पर हुई थी। परीक्षा परिणाम परिषद की वेबसाइट www.bteup.ac.in पर भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें