फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। सीतापुर जिले की मनवा चौकी के ग्राम बमुला पारा से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर बाराबंकी के सतरिख मजीठा मेला जा रहे श्रद्धालुओं को एक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इसकी सूचना राहगीरों से मिलने के बाद देवा पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

देवा कोतवाली क्षेत्र के मित्तई चौकी अंतर्गत ग्राम जरुवा पुल के समीप श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची देवा पुलिस ने बचाव और राहत के इंतजाम शुरू करा दिए हैं।
यह ट्राली सीतापुर जनपद के मनवा चौकी के बमुला पारा गांव से श्रद्धालुओं को लेकर बाराबंकी जनपद के सतरिख थाना क्षेत्र में स्थित मजीठा मेला में शिरकत करने आ रही थी। खबर लिखे जाने तक मृतकों और घायलों के संबंध में पूर्ण विवरण नहीं मिल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें