फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में भीषण हादसा : कार और बोलेरो की भिड़ंत में मां-बेटी समेत चार की मौत

Mon, 14 Feb 2022 08:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर के महमूदाबाद इलाके में हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर कार और बोलेरो के बीच हुई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली महमूदाबाद इलाके में सोमवार सुबह बोलेरो और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में मां-बेटी और भतीजे शामिल हैं। चौथा मृतक बोलेरो का चालक है। तीन लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। एक की अस्पताल ले जाते समय जान गई। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


कोतवाली महमूदाबाद इलाके के रजुआपुर मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे सिधौली की ओर से आ रही बोलेरो व महमूदाबाद की ओर से जा रही कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। एक और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक हादसे में बोलेरो चालक महमूदाबाद के भेथरा निवासी सुजीत कुमार (24), कार चालक कमलापुर के हमीरपुर निवासी अजीत कुमार सिंह उर्फ अमित (35), उनकी चाची सीमा सिंह (50), चाची की बेटी रजनी (20) की मौत हो गई है। बताया जाता है कि अजीत गोंडा से चाची और चचेेरी बहन के साथ घर आ रहा था, इस बीच हादसा हो गया। मृतक अजीत सीतापुर स्थित विकास भवन में कर्मचारी भी होना बताया जा रहा है। महमूदाबाद इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बुझ गया इकलौता का चिराग
दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले अमित की मौत के बाद से उसके परिवार का हाल बेहाल है। अमित अपने घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से हर कोई टूट गया है। अमित की मां, बहन रोमा और बीबी मीनू, बेटी इशू सिंह, बेटे वाशू का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का वही इकलौता सहारा था। उसके इस दुनिया से जाने के बाद अब परिवार की परवरिश कैसे होगी, इसको लेकर लोग चिंता में हैं। मृतक अजीत कोऑपरेटिव विभाग में सर्विस करता था।

एक साल पहले ही हुई थी शादी
महमूदाबाद इलाके में हुए हादसे में जान गवांने वाले भेथरा के सुजीत कुमार की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी दहाड़े मारकर रो रही थी। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने, कसमें खाने वाला सुजीत एक साल ही साथ निभा सका और दुनिया को अलविदा कह गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें