सीतापुर में बाढ़ से घिर जाने के बाद तख्त पर बैठकर खाना पकाती एक महिला
- फोटो : amar ujala
अवध के कई जिलों में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।
बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश फैजाबाद में 92 मिलीमीटर दर्ज की गई है। वहीं, घाघरा, शारदा व सरयू नदियों का जलस्तर बढ़ने से तराई के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
गोंडा की बनगांव ग्राम पंचायत के रैंकवार पुरवा में दीवार ढहने से लक्ष्मी (12) व उसके भाई पाटनदीन (10) पुत्र पवन कुमार की मौत हो गई। रायपुर में एल्गिन-चरसड़ी बांध पर बने कटवन का 12 मीटर हिस्सा घाघरा की लहरों की भेंट चढ़ गया।