फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 4 की मौत

Wed, 30 Sep 2015 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घनी आबादी के बीच कच्चे मकान में बिना लाइसेंस के चल रही पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को भीषण विस्फोट में बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के हैं। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सैफुल्लागंज बाजार में हुए इस हादसे में चार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। पड़ोसी का मकान दरक गया। शवों के चीथड़े कई फीट ऊपर तक हवा में उछलते देखे गए। मौके पर पहुंचे डीएम एस राजलिंगम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं।

सैफुल्लागंज बाजार में सुबह करीब 11 बजे पटाखा कारोबारी कयूम के घर अचानक विस्फोट होने से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। घरों व दुकानों में बैठे लोग मौके पर पहुंचे तो कयूम का मकान जमींदोज हो चुका था।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों के साथ मलबे में दबे लोगों को निकाला।
विज्ञापन

इनकी हुई मौत

इनमें से कयूम के भाई अलीमुद्दीन (55), उनकी पत्नी अनवरी बेगम (50), बेटी गुड़िया (26) और नातिन खुस्सू (7) की मौत हो चुकी थी।

दो माह की फिजा, 16 साल की गुलबा, 40 साल की लैलुननिशां और 22 वर्षीय इरशाद घायल हो गए। इन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गुलबा और लैलुन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

बिना लाइसेंस के 12 साल से चल रही थी फैक्ट्री
पटाखा बनाने का लाइसेंस कयूम के पिता सिराजुद्दीन के नाम पर था। उनकी काफी पहले मौत हो चुकी है। उनके बाद कयूम पूरा कारोबार देख रहा था। लाइसेंस का 2003 से नवीनीकरण भी नहीं हुआ था। यानी 12 साल से अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई तक नहीं की।

एसपी बोले- अब तक चल कैसे रही थी, जांच होगी
हादसे के बाद एसपी विनय कुमार ने कहा कि घनी आबादी के बीच पटाखा की फैक्ट्री कैसे संचालित हो रही थी। इसकी जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें