फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डीजी रैंक के चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Wed, 01 Apr 2020 07:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन ने डीजी रैंक के चार आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। दो आईपीएस अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद ये तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन


डीजी सीबीसीआईडी वीरेंद्र कुमार और डीजी फायर सर्विसेज जावीद अहमद मंगलवार को रिटायर हो गए। वीरेंद्र के स्थान पर डीजी विशेष जांच विश्वजीत महापात्रा को सीबीसीआईडी का नया डीजी बनाया गया है।

वहीं, डीजी एवं अध्यक्ष पुलिस भर्ती बोर्ड राजकुमार विश्वकर्मा को डीजी फायर सर्विस का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। डीजी के पद पर प्रमोशन पाए बृजराज को पीटीसी में ही डीजी के पद पर प्रोन्नति दी गई है, वहीं चंद्रप्रकाश को एडीजी रूल्स एंड मैन्युअल से डीजी विशेष जांच के पद पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें