उत्तर प्रदेश के 45 जिले में कोविड के एक भी मरीज नहीं है। अब कुल 95 एक्टिव केस बचे हैं। वहीं बुधवार को प्रदेश में छह नए मरीज मिले हैं, जबकि 10 लोग संक्रमण से मुक्त हुए।
प्रदेश में 24 घंटे में हुई एक लाख 49 हजार 918 सैंपल की जांच की गई, जिसमें छह नए मरीज मिले हैं। इसमें गौतमबुद्ध नगर में दो, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, जालौन और मिर्जापुर में एक-एक नए संक्रमित मिले हैं।