फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयरटेकर को दिखाया तमंचा और भाग गए अपचारी

Sun, 14 Dec 2014 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय संप्रेक्षण गृह से शुक्रवार की रात चार बाल अपचारी भाग निकले। चारों गंभीर आरोपों में निरुद्ध थे। इनमें से दो बलखड़िया गिरोह के हार्डकोर सदस्य बताए गए हैं। दो दुराचार के आरोप में महोबा से लाए गए थे। इनके भागने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


डीएम नीलम अहलावत समेत पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों ने संप्रेक्षण गृह पहुंचकर तहकीकात की। डीएम ने बताया कि मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। इसकी जांच एसडीएम करेंगे। कहा प्रथम दृष्टया यह गंभीर लापरवाही का मामला है।

केयरटेकर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। माधवगंज शंकर बाजार की एक गली में किराये के मकान में राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह चल रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आरके मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग बारह बजे यहां निरुद्ध चार बाल अपचारी ऊपरी मंजिल के दरवाजे का पटरा निकालकर भाग निकले।
विज्ञापन

‌केयरटेकर के सिर पर वार किया

भागने वाले दो चित्रकूट के और दो महोबा के हैं। सूचना मिलने पर डीएम नीलम अहलावत, प्रभारी पुलिस अधीक्षक आरडी चौरसिया, एसडीएम नरेंद्र सिंह ने मौका मुआयना किया।

डीएम ने इसे बेहद गंभीर मामला बताया। कहा कि प्रथमदृष्टया केयर टेकर रामकैलाश, आगणन कर्ता (गिनती मुंशी) ओमप्रकाश साहू, सिपाही चंद्रपाल को दोषी मानते हुए इनको जेल भेज दिया गया है। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी एसडीएम को दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की पांच टीमें बनाई गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे एक बाल अपचारी ने केयरटेकर रामकैलाश यादव से चैनल की चाबी मांगी। जब उसने इनकार किया तो तीनों भी आ गए। इन्होंने बहस की और फिर एक ने तमंचे से रामकैलाश के सिर पर वार किया, जिससे वह बेसुध हो गया। जब तक गार्ड पहुंचते, तीनों भाग निकले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें