फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शॉर्टकट नाले' ने ले ली चार मासूम बच्चों की जान

Thu, 12 Sep 2013 01:58 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी सी गलती कितनी भारी पड़ सकती है, इसकी तस्दीक यह खबर कर रही है।
विज्ञापन


शॉर्टकट की जल्दी और पानी के साथ मस्ती में चार मासूम बच्चों ने जान गवां दी।

मामला लखनऊ से सटे बहराइच जिले का है। ललईपुरवा प्राथमिक विद्यालय के चार बच्चे एक साथ स्कूल से निकले।

उनके सामने अपने गांव गोढ़िया जाने के दो रास्ते थे। एक करीब दो किलोमीटर लंबा था और दूसरा था एक किलोमीटर से भी कम। इसके लिए उन्हें बंगहर नाला पार करना था।

चारों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और उतर गए नाले में। ये सभी नाले में उतरते वक्त बहाव की तेजी नहीं भांप पाए हालांकि, हंसी-मजाक में उन्होंने आधा नाला पार भी कर लिया लेकिन अचानक एक बच्चे का पैर फिसल गया। बहाव अचानक और तेज हो गया और चारों नाले में बह गए।
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इन चार बच्चों में 9 साल का कन्हैयालाल और 12 वर्षीय विक्रांता के साथ भाई-बहन 10 साल का रामबाबू व 14 वर्षीय सुलोचना भी थे।
विज्ञापन


इस हादसे में चारों बच्चों ने जान गवां दी है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर आस पास के इलाकों में नाले में जाल बिछाया गया और आधे किलोमीटर दूर चारों के शव बरामद किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें