वहीं सात मार्च को 12530 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस व 12529 पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में चेेयरकार का अतिरिक्त कोच लगेगा। इससे पहले छह मार्च को 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस में लखनऊ जं. से, 15010 मैलानी-गोरखपुर में सात मार्च को मैलानी से व 15054 लखनऊ जं.- छपरा एक्सप्रेस में, 15076 टनकपुर शक्तिनगर एक्सप्रेस में स्लीपर का एक-एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
आठ मार्च को 15053 छपरा-लखनऊ जं. व 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस में स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
होली मनाने दिल्ली व मुंबई से लखनऊ आने वाले करीब 14 हजार पैसेंजर वेटिंग लिस्ट में हैं। उन्हें स्पेशल ट्रेनों से लेकर अतिरिक्त बोगियों तक से राहत नहीं मिल रही है। दरअसल, 10 मार्च को होली है और वीकेंड शुरू होते ही दिल्ली, मुंबई, यशवंतपुर से लखनऊ आने वाले टिकटों के लिए जूझ रहे हैं।
छह मार्च के लिए तत्काल टिकट बुक कराने पहुंचे यात्रियों को वेटिंग ही मिली। वहीं गोमती एक्सप्रेस व डबलडेकर के कैंसिल होने से डायनेमिक फेयर भी बढ़ गया है। सोमवार व मंगलवार को होली व रविवार की छुट्टी के चलते शुक्रवार को ट्रेनों में भीड़ रहेगी।
यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस में स्लीपर का डायनेमिक किराया बढ़कर 2,445 रुपये, थर्ड एसी का 4,980 रुपये, सेकेंड एसी का 4,985 रुपये पहुंच गया। शुक्रवार की ट्रेनों में खासी वेटिंग हो गई है।