फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस बैंक पर लगे प्रतिबंध से ग्राहक हुए परेशान, व्यापारी बोले- पैसा है पर सैलरी नहीं दे सकते

Fri, 06 Mar 2020 10:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

निजी क्षेत्र के यस बैंक पर लगे प्रतिबंध ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। खाते से अधिकतम 50 हजार रुपये ही निकाल पाने से लोग दिक्कत में हैं। एक्मे समूह के निदेशक प्रतीक गोयल ने कहा कि उनके एकाउंट में पर्याप्त पैसा है। लेकिन, रकम निकालने पर पाबंदी से वे होली से ठीक पहले 147 कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं दे पा रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को तुलसी सिनेमा स्थित यस बैंक की ब्रांच पहुंचे प्रतीक ने बताया कि आरबीआई के प्रतिबंध से बैंक स्टाफ कोई मदद नहीं कर पा रहा है। कर्मचारियों को वेतन देने के अलावा लोन की ईएमआई, टैैक्स, बिजली बिल भी जमा करने हैं। अब कैसे यह सब हो पाएगा, समझ में नहीं आ रहा। शनिवार को कर्मचारियों को ही ब्रांच में भेजकर पैसा निकालने के लिए प्रयास करूंगा।

किसी को 1.5 लाख रुपये देने, नहीं दे पा रहा
बैंक के बाहर मौजूद राज गुप्ता ने बताया कि खाते से 50 हजार रुपये ही निकाल पाया हूं, जबकि 1.5 लाख रुपये तुरंत किसी को देने हैं। बैंक ने खाते से निकालने से मना कर दिया। वहीं, सूरजनाथ तलवार ने कहा कि उम्मीद है कि सरकार कोई विकल्प निकाल लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीएआई ने शुल्क न जमा करने की अपील की

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के चेयरमैन राहुल वर्मा का कहना है कि हमारे छात्र व अन्य सदस्य के शुल्क यस बैंक के खाते में जमा होते हैं। सभी को मेसेज भेजकर मना किया गया है कि इस खाते में पैसा जमा नहीं करें। इसके लिए वैकल्पिक बैंक खाता बताया जाएगा।

शादी, इलाज के लिए मिलेगा पांच लाख तक
बैंक प्रबंधन का कहना है कि आरबीआई ने केवल शादी, इलाज जैसे खर्च के लिए ही 50 हजार रुपये के प्रतिबंध से छूट दी है। इस तरह के मामलों में पांच लाख रुपये तक के भुगतान किए जा सकते हैं। यह प्रतिबंध अभी एक महीने तक लागू है। इसके बाद उम्मीद है कि प्रतिबंध हट जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें