फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आग से चार बीघा गेहूं की फसल राख

Mon, 20 Apr 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सिसेंडी गांव में जली गेहूं की फसल।
विज्ञापन
मोहनलालगंज। सिसेंडी गांव में आग लगने से चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगभग डेढ़ घंटे बाद पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने अपने प्रयास से आग बुझा ली थी।
विज्ञापन

सिसेंडी के किसान विरेंद्र शुक्ला सोनू ने बताया कि रविवार की दोपहर लगभग एक बजे उनकी फसल में अचानक आग लग गई। आग फैलने की सूचना मिलते ही गांव के लोग खेतों में पहुंचे और ट्यूबवेल के पानी व पेड़ों की डालियों का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। उनकी तत्परता से आग अन्य खेतों तक नहीं फैल सकी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इस घटना में लगभग चार बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह से जल गई। उन्हें लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक किसान के नुकसान की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।

सिसेंडी गांव में जली गेहूं की फसल।

सिसेंडी गांव में जली गेहूं की फसल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें