फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

Mon, 20 Apr 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
गुडंबा। विकासनगर की युवती ने कानपुर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि गर्भवती होने पर आरोपी शादी से मुकर गया और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी तहरीर नहीं ली।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, नवंबर 2024 से वह गुरुग्राम में इवेंट मैनेजमेट का काम करती है। 10 जनवरी 2025 को उनकी मुलाकात कानपुर निवासी युवक से हुई। वह निजी कंपनी में इंजीनियर है और ग्रुरुग्राम में ही रहता है। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने शादी का वादा किया। इसी झांसे में रखकर आरोपी ने कई बार होटल और अपने फ्लैट पर बुलाकर यौन शोषण किया। आरोपी ने अपने माता-पिता से भी मिलवाया, जिन्होंने शादी का आश्वासन दिया। जनवरी 2026 में युवक ने अंगूठी पहनाकर शादी का भरोसा दिलाया। 5 अप्रैल 2026 को जांच में उनके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। यह जानकारी मिलने पर आरोपी ने शादी से साफ इन्कार कर दिया।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह अपनी मां के साथ चार बार विकासनगर थाने गई। हर बार उनकी तहरीर यह कहकर नहीं ली गई कि थाना प्रभारी मौजूद नहीं हैं। एसीपी गाजीपुर अनिंद्य विक्रम सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने थाना प्रभारी विकास नगर से जानकारी लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें