फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शटरिंग कारोबारी के घर चोरी में चार गिरफ्तार

Thu, 06 Jun 2024 04:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शटरिंग कारोबारी के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए ठाकुरगंज पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 लाख के जेवरात और 35 हजार की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि ठाकुरगंज के फरीदीपुर निवासी शटरिंग कारोबारी अब्दुल तौहीद के घर तीन जून को चोरी हुई थी।
फुटेज और मुखबिर की मदद से मंगलवार को पुलिस ने दो चोरों ठाकुरगंज के श्याम तिवारी व आशीष गौतम को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात कुबूली।
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को दो साथियों ठाकुरगंज के मो. इकबाल व अनूप सैनी को गिरफ्तार कर चोरी किए 10 लाख के जेवर और 35 हजार रुपये बरामद किए। श्याम पहले भी पारा थाने से चेन लूट में जेल जा चुका है। उसने ही पीड़ित के बंद घर की रेकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें