फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: अज्ञात कारणों से लगी आग में चार मवेशियों सहित जिंदा जल गया किसान

Sun, 06 Dec 2020 10:32 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच के रूपईडीहा के गनेशपुर गांव में शनिवार रात एक दलित किसान अहाते में मवेशियों की रखवाली कर रहा था। देर रात लगी भीषण आग में किसान जिंदा जल गया। वहीं चार मवेशियों की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


रुपईडीहा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गनेशपुर (सोरहिया) गांव में किसान इतवारी लाल आर्य का मकान है। उसी में अहाता भी है जिसमें मवेशी बांधे जाते हैं।

शनिवार की रात अहाते में इतवारी सो रहा था। देर रात अज्ञात कारणों से छप्पर में भीषण आग लग ग। देखते ही देखते पूरा फूस जलने लगा। जलता हुआ बड़ेर सीधे किसान के ऊपर गिरा। उसी के नीचे चार गाय और बछड़े भी बंधे थे। सभी की मौके पर ही जल कर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार नानपारा, रूपईडीहा एसओ आदि मौके पर पहुंच गए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें