फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा के खिलाफ गैरजमानती वारंट निरस्त

Sun, 06 Dec 2020 10:20 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ दो आपराधिक मामलों में जारी गैर जमानती वारंट निरस्त करते हुए एमपीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार राय ने उन्हें 50-50 हजार के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


इसके पहले शनिवार को सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया और वारंट वापसी करने की दरख्वास्त की थी।

गौरतलब है कि पहला मामला वर्ष 2012 में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का थाना कृष्णानगर में दर्ज हुआ था। जबकि दूसरा मामला वर्ष 2015 में धरना-प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ और पुलिस बल पर हमला करने के आरोप में थाना हजरतगंज में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


विशेष अदालत से इन दोनों मामलों में रीता बहुगुणा जोशी के गैरहाजिर होने के चलते उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें