- बीबीडी में किसान पथ पर पुलिस ने पकड़ा ट्रक
- ट्रक में सौ में से 15 पुश मिले मृत
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। बीबीडी में सौ पशुओं को ट्रक में लादकर ले जा रहे चालक व चार तस्करों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में सौ में से 15 पशु मृत मिले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
बीबीडी थाने में तैनात दरोगा मुकेश पाल के मुताबिक सोमवार को वह किसान पथ पर इंदिरा नहर के पास ड्यूटी कर रहे थे। तभी उन्हें अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर गलत दिशा से आ रहे संदिग्ध ट्रक की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो उन्हें ट्रक किसान पथ से उतरता दिखा। पुलिस ने ट्रक रोक लिया, जिसमें चालक व अन्य चार लोग सवार थे। पूछताछ में चालक ने अपना नाम कौशांबी के करारी निवासी मो. मुस्लिम, अलीगढ़ के देहलीेट का जुम्मन, करारी का शहाबुद्दीन, फतेहपुर के हथगांव में रहने वाला आफताब और करारी निवासी मोवीन बताया ।
पशुओं को बाराबंकी ले जा रहे थे तस्कर
दरोगा मुकेश ने बताया कि ट्रक में सौ पशु लदे मिले, जिनमें से 15 की मौत हो चुकी थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये पशु करारी निवासी एक युवक के हैं, जिन्हें वे बाराबंकी के कुर्सी स्थित एक युवक के बूचड़ खाने ले जा रहे थे। पुलिस ने पशुओं को पपनामऊ स्थित गोशाला पहुंचाया। इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक पूछताछ में कौशांबी और बाराबंकी निवासी दो युवकों के नाम सामने आए हैं। मामले में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।