फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैब से रेकी कर चुराते थे बाइक, चार गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2024 07:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैब से रेकी कर बाइक चुराने के आरोपी चालक समेत चार आरोपियों को गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने शुक्रवार रात शहीदपथ से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से छह बाइक व कटे हुए पार्ट्स और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गोमतीनगर के ग्वारी गांव का मोनू मौर्या उर्फ पवन कुमार, विकासखंड-5 का उत्तम यादव, बाराबंकी के मोहम्मदपुर का शैलेंद्र मौर्या, चिनहट के पीएसी फार्म का निवासी शिवम विश्वकर्मा है। माेनू कैब चालक है, जिस पर चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। जबकि उत्तम एक दूध कंपनी की गाड़ी चलाता है, शैलेंद्र होटल कर्मचारी व शिवम एक डंपर बनाने की कंपनी में काम करता है। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के मुताबिक आरोपी शैलेंद्र मोनू का मौसेरा भाई है, जबकि उत्तम उसका पड़ोसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें