फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से रौंद कर युवक की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज के कबीरपुर स्थित स्वयंवर लॉन में तिलक समारोह में हुए विवाद के बाद कार से आठ लोगों को रौंदने के मुख्य आरोपी समेत चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि हौसिला सिंह यादव के भाई महेंद्र यादव का तिलक था। तिलक में बक्कास निवासी आशीष यादव आमंत्रित था।
इसकी भनक लगते ही अर्जुनगंज के कुल्ली खेड़ा निवासी आशीष अपने साथियों के साथ आ धमका और उससे मारपीट करने लगा। परिवारीजनों ने दोनों पक्षों को अलग किया।
रात करीब 12 बजे आशीष यादव ने तेज रफ्तार में कार चलाते हुए आठ लोगों को रौंद दिया। वारदात में दूल्हा समेत आठ लोग घायल हो गए। बृहस्पतिवार को महेंद्र के चचेरे भाई सूरज यादव की मौत हो गई।
पीड़ित हौसिला यादव की तहरीर पर कुल्ली खेड़ा निवासी आशीष यादव व सरसंवा निवासी विनीत तिवारी के अलावा छह नामजद समेत 12 के खिलाफ हत्या, जान से मारने की कोशिश सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी आशीष यादव को बृहस्पतिवार शाम को क्राइम ब्रांच की मदद से महानगर से व राजकुमार उर्फ भोले को कबीरपुर स्टीथ सरस्वती अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी कुल्ली खेड़ा निवासी मनीष यादव व गोमतीनगर निवासी स्वप्निल द्विवेदी उर्फ राधे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही और वारदात में शामिल कार गोमतीनगर विस्तार पैनेशिया अस्पताल के पास से बरामद कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, नामजद आरोपी विनीत तिवारी व अभय यादव उर्फ लल्ला की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें