फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डफरिन अस्पताल में बढ़ेंगे 100 बेड

Sun, 06 Apr 2014 12:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरांगना अवंतीबाई बाल महिला (डफरिन) चिकित्सालय का 125वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर अस्पताल के कर्मचारियों ने नाटक का मंचन मंचन किया। समारोह में मरीजों के हित में निस्वार्थ भाव से काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
अस्पताल के प्रशासनिक भवन के ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची परिवार कल्याण निदेशक डॉ. मीनू सागर ने कहा कि डफरिन अस्पताल महिला अस्पतालों के लिए मिशाल बन चुका है।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. सुबोध वैद्य ने बताया कि जल्द ही अस्पताल में सौ बेड बढ़ाए जाएंगे। इस मौके पर अस्पताल की स्टाफ नर्स सुबोधनी ब्रिस्को और रैमसन ने ‘अच्छे पड़ोसी’ नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन


नाटक के माध्यम से अपील की गई कि अगर जरूरतमंद को समय पर इलाज और दवा मिल जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है।

अस्पताल के बाबू सुनील जसवंत के निर्देशन में अस्पताल के संविदा कर्मचारी असित ने ‘झटका डॉक्टर’ नाटक का अभिनय कर सबको लोटपोट कर दिया।

इस मौके पर सीएमएस डॉ. सुबोध वैद्य ने अस्पताल के कर्मचारियों का सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में स्टाफ नर्स निशा शर्मा, काउंसिलर जया, चीफ फॉर्मासिस्ट आर्यन वर्मा, आया मांडवी और संतोष को सम्मानित किया ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें