फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम को पुलिस ने रोका, पार्टी मुख्यालय पर फोर्स तैनात, प्रियंका बोलीं- ये लोकतंत्र की हत्या

Mon, 28 Dec 2020 04:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस मुख्यालय पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज देश भर में अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय पर स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम पर पुलिस ने रोक लगा दी। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से निकल कर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे थे।

पदयात्रा रोके जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित पार्टी के कई नेता धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस पार्टी की नसों में आजादी आन्दोलन एवं किसानों-मजदूरों के आन्दोलन का रक्त बहता है। हमारे स्थापना दिवस पर यूपी में हमें महापुरुषों का माल्यार्पण करने, संदेश यात्रा निकालने से रोका जा रहा है। नेताओं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार, नजरबंद किया जा रहा है। ये लोकतंत्र की हत्या है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें