फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदाई में मिले ब्रिटिश काल के चांदी के सिक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगराम के ब्राह्मण टोला मोहल्ले में मकान की नींव खोदाई करते समय मिट्टी के घड़े में रखे पुराने चांदी के सिक्के व सफेद धातु समेत पीली धातु के बने ताबीज मिले। नींव में सिक्के और अन्य सामान मिलने की खबर पूरे कस्बे मे फैल गई। सूचना पर पहुंचे एसएचओ नगराम ने सभी धातुओं को कब्जे में लेकर सील कराया। इंस्पेक्टर के अनुसार, पुरातत्व विभाग को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगराम नगर पंचायत के मोहल्ला ब्राह्मण टोला निवासी धर्मेंद्र उर्फ लालू तिवारी पड़ोस में अपने मकान के निर्माण के लिए मजदूरों से नींव की खोदाई करा रहे थे। करीब तीन फीट गहरी नींव खोदने पर मजदूरों का फावड़ा नीव में छिपे एक मिट्टी के बर्तन से टकराकर फूट गया। उसमे रखे चांदी के सिक्के व पीली धातु के ताबीज बिखर गए। धर्मेंद्र ने उन्हें बटोर कर एकत्र किया। इस बाबत चर्चा फैलने पर सूचना को पुलिस तक पहुंची। इंस्पेक्टर नगराम मो. अशरफ ने बताया कि नींव में मिले चांदी के सिक्के ब्रिटिश काल के प्रतीत होते हैं। उनमें महारानी विक्टोरिया केे चित्र प्रदर्शित हो रहे थे जबकि सिक्कों पर ईस्वी सन स्पष्ट नहीं है। वहीं सफेद व पीली धातुओं से बने ताबीज भी उसमें मिले।
सफेद धातु के 23 सिक्के, तीन सिक्के तांबे के और 202 ग्राम की सफेद धातु के ताबीज मिले। सभी सिक्के व ताबीज को मौके पर मौजूद लोगों की गवाही लेकर सील कर कब्जे में लेकर मालखाना में दाखिल कराए गए। इस बाबत पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें