फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊवासियों के लिए खुशखबरी, अब जल्द ले सकेंगे इलेक्ट्रिक बस में सफर का आनंद

Tue, 06 Feb 2018 01:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से लखनऊ में शीघ्र ही 40 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए शहरी इलाकों में इन वाहनों को चलाने के लिए सरकार निजी क्षेत्र को भी प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन देश की अर्थव्यवस्था को नया आयाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में सरकार आगरा-दिल्ली के बीच इन वाहनों को प्रमोट करने के साथ ही प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी बढ़ावा देना चाहती है। मुख्यमंत्री ने ये बातें सोमवार को गोमती नगर स्थित एक होटल में महिंद्रा इलेक्ट्रिक की ओर से आयोजित इलेक्ट्रिक वाहनों के शुभारंभ कार्यक्रम में कहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोगिता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अप्रैल 2015 को फेम इंडिया योजना लागू की थी। इसके तहत वर्ष 2020 तक देश की सड़कों पर 60 से 70 लाख इलेक्ट्रिक और हाईब्रिड वाहन लाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की सफलता के लिए इन्हें तकनीकी रूप से और बेहतर, सरल, सस्ता और सुगम बनाना होगा।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि 21 व 22 फरवरी को होने जा रही इन्वेस्टर्स समिट का एक फोकस बिंदु इलेक्ट्रिक वाहन भी हैं। इस सेक्टर में उद्यमियों ने रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में शीत ऋतु के दौरान प्रमुख शहरों में पर्यावरण प्रदूषण की अधिकता के कारण स्मॉग की समस्या सामने आई है।

विज्ञापन

सीएम ने महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहनों को किया लॉन्च

सीएम योगी आदित्यनाथ
इसके समाधान में इलेक्ट्रिक वाहन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पर्यावरण हितैषी इन वाहनों के संचालन से डीजल और पेट्रोल के आयात पर व्यय होने वाली भारीभरकम राशि बचेगी। इसका उपयोग विकास कार्यों में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जीवाश्म ईंधन की सीमा है। समय के साथ यह खत्म हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने महिंद्रा इलेक्ट्रिक के 5 वाहनों को लॉन्च किया। इस अवसर पर महिंद्रा इलेक्ट्रिक के सीईओ महेश बाबू ने कहा कि महिंद्रा टिकाऊपन और गतिशीलता के लिए प्रतिबद्ध है। महिंद्रा के बिजली चालित वाहन महिंद्रा इलेक्ट्रिक की नवीनतम इलेक्ट्रिक ड्राइव ट्रेन टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित होते हैं।

रिमोट डाइग्नोटिक्स, रिजेनरेटिव ब्रेकिंग, रीविव जैसी अनूठी और अभिनव सुविधाओं से युक्त इन वाहनों को जीरो एमिशन एडवांटेज से अधिक लाभ देने के लिए डिजाइन किया गया है। यात्री परिवहन के लिए महिंद्रा का इलेक्ट्रिक रिक्शा ‘ई-अल्फा मिनी’ उत्तर प्रदेश में सिंतबर 2017 में शुरू किया गया। इन वाहनों के साथ महिंद्रा उत्तर प्रदेश में शहरी गतिशीलता की अवधारणा को पूरी तरह से बदलने के लिए तैयार है। इस अवसर पर मंत्री आशुतोष टंडन, जय प्रताप सिंह, उपेंद्र तिवारी और डॉ. महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें