फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर विवादित पोस्ट कर फंस गए अमेठी के SDM, योगी सरकार पर किया था तंज

Tue, 06 Feb 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरीगंज (अमेठी)
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अधिकारियों द्वारा सोशल साइट पर विवादित पोस्ट डालने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बरेली के डीएम व सहारनपुर की डिप्टी डायरेक्टर सांख्यिकी के बाद अमेठी जिले के एक एसडीएम ने सोमवार सुबह व्यवस्था पर तंज कसने वाला एक पोस्ट फेसबुक पर डाला।

विज्ञापन


टिप्पणी में एसडीएम ने डीएम की ओर से की गई मैराथन बैठक पर नाराजगी जताई थी। हालांकि विवाद बढ़ता देख एसडीएम ने पोस्ट डिलीट कर दिया।

अमेठी जनपद की तिलोई तहसील में तैनात एसडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ल की फेसबुक आईडी पर सोमवार सुबह व्यवस्था को लेकर एक पोस्ट वायरल हुआ। एसडीएम की ओर से किए गए इस पोस्ट में लिखा था कि कल मीटिंग के नाम पर अपराह्न दो बजे से प्रात: 12:40 बजे तक बैठा रहा, आपके अधिकतर अधिकारी बीमार होते जा रहे योगी जी।’

एसडीएम की इस पोस्ट के वायरल होते ही जिला प्रशासन से लेकर उनसे जुड़े दोस्तों तक ने लाइक और कमेंट करना शुरू कर दिया। हालांकि विवाद बढ़ता देख एसडीएम ने अपनी फेसबुक आईडी से पोस्ट को डिलीट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीली बत्ती हटाने के थे खिलाफ

एसडीएम तिलोई डॉ. अशोक कुमार शुक्ल। - फोटो : amar ujala
एक आदेश के क्रम में 25 अप्रैल 2017 को अपने सरकारी वाहन से नीली बत्ती उतरवाते हुए एसडीएम ने कहा था कि इस बत्ती को हासिल करने के लिए कई वर्ष तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। लाल-नीली बत्ती को प्रतिष्ठा का प्रतीक बताते हुए उन्होंने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की थी।

स्मृति के साथ ले चुके सेल्फी
अपनी फेसबुक आईडी पर लगातार सिस्टम को आईना दिखाने वाले एसडीएम बीते दिनों केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे के दौरान उनके साथ सेल्फी लेने के मामले में भी चर्चा में आ चुके हैं।

एसडीएम ने कहा
तिलोई एसडीएम ने अपनी फेसबुक आईडी पर की गई पोस्ट से पल्ला झाड़ा है। उनका कहना था कि उन्होंने ऐसी कोई पोस्ट डाली ही नहीं। किसी ने उनकी फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट डाली हो तो इसकी जांच कराई जानी चाहिए।

डीएम ने कहा
डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि एसडीएम के खिलाफ कठोर चेतावनी जारी हुई थी जिससे नाराज होकर अपनी फेसबुक आईडी पर यह पोस्ट डाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें