पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।
- फोटो : amar ujala
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अहोरवा भवानी मंदिर, कालिकन धाम और दुर्गन भवानी धाम में विधिविधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी मां के चरणों में आशीर्वाद लिया है। अमेठी के प्रत्येक परिवार की खुशहाली, राष्ट्र की उन्नति और हर नागरिक की सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि यहां कि उपलब्धियां बढ़ें और देश की अर्थव्यवस्था सशक्त बने, यही मेरी मां से कामना है।
लखनऊ से सड़क मार्ग से जिले में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं की भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। इन्हौना चौराहे पर मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव और जिला पंचायत सदस्य कौशलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों के बीच माला पहनाकर स्मृति ईरानी का स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ें - छुट्टी के दिन भी दौड़े कर्मचारी...घर पहुंचकर दिया बिजली कनेक्शन, जानें मामला
ये भी पढ़ें - आई लव मोहम्मद पर ईदगाह के इमाम ने दिया बयान, बोले - तहजीब और शालीनता से पैगंबर से मोहब्बत जाहिर करें
इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा और उनका उत्साह बढ़ाया। इसके बाद उनका काफिला मां अहोरवा भवानी धाम पहुंचा। यहां प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।
मंदिर में उन्होंने पुष्प, फल, मिष्ठान और अक्षत अर्पित कर मां की आरती उतारी और अमेठी के शुभ व मंगलमय की प्रार्थना की। अहोरवा भवानी मंदिर से निकलने के बाद स्मृति ईरानी मुसाफिरखाना होते हुए कालिकन धाम पहुंचीं और वहां दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दुर्गन भवानी धाम में भी पूजा की।