फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट तोड़कर सांसद के घर में घुसा पूर्व छात्रनेता, की मारपीट

Sun, 11 Sep 2016 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बबलू उपाध्याय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गाजीपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता बबलू उपाध्याय ने दो साथियों संग नशे में धुत होकर शुक्रवार रात सांसद बृजभूषण शरण सिंह के घर धावा बोला। गेट तोड़कर घर में घुसे हमलावरों ने नौकरों की पिटाई के साथ सांसद का नाम लेकर ललकारा। उनके बेटे ने पुलिस को कॉल की।
विज्ञापन


बबलू उपाध्याय खुद को सुल्तानपुर के दो कॉलेजों का प्रबंधक बताकर पुलिस को अर्दब में लेने की कोशिश करता रहा। पुलिस ने सांसद के बेटे की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करके तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर गाजीपुर नागेंद्र चौबे ने बताया कि लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में कार सवार तीन हमलावरों ने रात 11:30 बजे सांसद बृजभूषण शरण सिंह के घर धावा बोला। नशे में धुत हमलावरों ने गालीगलौज के साथ गेट तोड़ डाला और नौकरों की पिटाई के साथ सांसद का नाम लेकर ललकारने लगे।
विज्ञापन


इस पर सांसद का बेटा प्रतीक भूषण सिंह शोर सुनकर बाहर झांका और लॉन में हमलावरों दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते देख पुलिस को कॉल की। गाजीपुर थाने की टीम मौके पर पहुंची।
Trending Videos
विज्ञापन

क्लास शुरू कराने के लिए सिलसिले में आया था लखनऊ

पूर्व छात्रनेता बबलू उपाध्याय ने खुद को सुल्तानपुर के कादीपुर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज का प्रबंधक बताते हुए पुलिस को अर्दब में लेने की कोशिश की।

बबलू उपाध्याय के साथ सुल्तानपुर के ही बबुरीपुर दोस्तपुर निवासी उसके साथी देवानंद उपाध्याय और विपुल उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम हमलावरों की कार कब्जे में लेकर गाजीपुर थाने ले गई।

प्रतीक भूषण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मौके से गिरफ्तार तीनों आरोपियों को शनिवार दोपहर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार बबलू उपाध्याय ने नशा उतरने पर बताया कि वह डिग्री कॉलेज में बीएससी की क्लास शुरू कराने के सिलसिले में लखनऊ आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें