फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्गीय भगवती सिंह का पार्थिव शरीर कोरोना संक्रमित, केजीएमयू ने कहा- अंतिम संस्कार किया जाएगा

Mon, 05 Apr 2021 01:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व मंत्री भगवती सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और राज्यसभा सांसद स्वर्गीय भगवती सिंह के पर्थिक शरीर को कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसकी वजह से अब उनके शरीर को केजीएमयू पढ़ाई के लिए नहीं रखेगा बल्कि शव का अब अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि समाजवादी चिंतक भगवती सिंह की मृत्यु रविवार को हुई थी। मृत्यु के बाद उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार घरवालों ने उनके पार्थिव शरीर को केजीएमयू को दान कर दिया था।

शव का परीक्षण करने पर जानकारी मिली कि वे कोरोना संक्रमित थे इसलिए उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मामले पर केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि स्वर्गीय भगवती सिंह के शरीर की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसलिए उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें