फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक पास लगाकर विधान भवन जा रहे थे AKTU के पूर्व कुलसचिव, धरे गए

Thu, 20 Jul 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इसी पास के साथ पकड़े गए पूर्व रजिस्ट्रार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के पूर्व कुलसचिव यूएस तोमर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बुधवार को वह दूसरी गाड़ी का कार पास अपनी गाड़ी पर लगाकर विधानभवन पहुंचे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यूएस तोमर दोपहर बाद विधानभवन के अपनी कार संख्या यूपी 32 डीएम 7271 से गेट नंबर सात से अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे।

सुरक्षा कर्मी उमेश चंद्र ने जब गेट पर गाड़ी चेक की तो उस पर लगा पास गाड़ी संख्या यूपी 32 जीएम 8794 का था। टोकने पर तोमर सुरक्षा कर्मियों से ही उलझ गए। सुरक्षा कर्मियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी।

मौके पर पहुंचे सचिवालय के मुख्य भवन के आरआई सुरक्षा सुनील त्रिपाठी ने कार पर लगा पास जब्त कर लिया। तोमर से माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

जब्त कर लिया गया पास, प्रशासन को भेजा गया

- फोटो : amar ujala
आरआई सुरक्षा सुनील त्रिपाठी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी मुख्य सुरक्षा अधिकारी को दी है। इसमें बताया गया है कि यूएस तोमर पास संख्या 0483 जो यूपी 32 जीएम 8794 के लिए जारी किया गया था, को गाड़ी संख्या यूपी 32 डीएम 7271 पर लगाकर विधान भवन में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

अवैध रूप से इस्तेमाल करने के कारण पास जब्त कर लिया गया है और इसे निरस्त करने के लिए सचिवालय प्रशासन को भेजा गया है।

गाड़ी सर्विस में गई थी, इसलिए दूसरी गाड़ी पर लगाया पास
इस बारे में तोमर का कहना है कि उनकी जिस गाड़ी का पास था, वह रिपेयर होने गई थी।

इसलिए उस पास को निकाल कर दूसरी गाड़ी में रख लिया था। वह गेट नंबर सात के बाहर थे और सुरक्षा कर्मियों से गाड़ी के प्रवेश के बारे में पूछ रहे थे। तभी एक सुरक्षा कर्मी ने उनका व्यक्तिगत पास व कार पास ले लिया। तोमर का कहना है कि वे गाड़ी लेकर अंदर नहीं गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें