फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: पूर्व प्रधान ने एडीओ पर तमंचा तानकर दी धमकी, कार्यालय में घुसकर की मारपीट व तोड़फोड़

Thu, 29 Aug 2019 09:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कार्यालय में घुसकर मारपीट करना, सरकारी दस्तावेज फाड़ना व तोड़फोड़ करना जामों ब्लॉक की ग्राम पंचायत रेसी के पूर्व प्रधान समेत करीब दर्जन भर समर्थकों को भारी पड़ा। पुलिस ने एडीओ पंचायत की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन


जामों ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी पंचायत राकेश कुमार द्विवेदी ने जामों पुलिस को तहरीर देकर रेसी गांव के पूर्व प्रधान वीरेंद्र प्रताप सिंह समेत तीन नामजद व 10-15 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करवा कर कार्रवाई की मांग की है।

एडीओ पंचायत की तहरीर को आधार मानें तो बुधवार शाम करीब 5:20 बजे पूर्व प्रधान अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे और उन पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए कई सरकारी दस्तावेज फाड़ते हुए तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


एडीओ की मानें को तीन अगस्त को एसडीएम गौरीगंज अमित कुमार व डीपीआरओ देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक के गांव रेसी में बंद पड़े विकास कार्य कराए जाने को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में सबसे पहले खराब पड़े इंडिया मार्का टू हैंडपंप की मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया। कहा कि इसकी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को दी गई।

विज्ञापन

पूर्व प्रधान के समर्थकों की तरफ से कार्य नहीं करने दिया गया

प्रधान ने करीब सप्ताह भर बीतने के बाद भी कार्य शुरू नहीं किया। उनसे इस बाबत पूछा गया तो उन्होंने मिस्त्री व मजदूर नहीं मिलने की बात कही। इस पर एडीओ पंचायत ने मिस्त्री व मजदूर को प्राथमिक विद्यालय छतरपुर में खराब पड़े हैंडपंप को बनाने भेजा। पूर्व प्रधान व उनके समर्थकों की ओर से कार्य नहीं करने दिया गया।

एडीओ पंचायत ने कहा कि इसी बात को लेकर बुधवार शाम करीब 5.20 बजे पूर्व प्रधान अपने कई सहयोगियों के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और मारपीट करते हुए रेसी गांव में कार्य कराने पर जान से माने की धमकी दी। एसओ रवींद्र सिंह ने पूर्व प्रधान समेत तीन नामजद व 10-15 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें