बहराइच लोकसभा की पूर्व सांसद रूवाब सईदा।
- फोटो : amar ujala
यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा नेता यासिर शाह की मां और बहराइच लोकसभा की पूर्व सांसद रूवाब सईदा का मंगलवार को निधन हो गया। जिले के कद्दावर सपा नेता रहे स्वर्गीय डॉ. वकार अहमद शाह की पत्नी रूवाब सईदा (72) वर्ष 2004 में बहराइच लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुई थीं।