फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर गोपनीय पत्र लीक करने का मुकदमा

Sat, 17 Oct 2020 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ शुक्रवार देर रात को विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसटीएफ ने पूर्व सांसद पर गोपनीय पत्र लीक करने का आरोप लगाया है। धनंजय जौनपुर के मल्हनी विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड संजय शुक्ला के मुताबिक एसटीएफ के अधिकारियों की तहरीर पर शुक्रवार देर रात को बाहुबली पूर्व सांसद पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा ऑफियिल सीक्रेट एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। आरोप है कि सुरक्षा लेने के लिए पूर्व सांसद ने गोपनीय पत्र को लीक किया है। जो कानूनन अपराध है। 

दो दिन पहले ही उन्होंने जौनपुर के मल्हनी विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामाकंन दाखिल किया है। अब एसटीएफ इस मामले की जांच करने में जुट गई हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक बसपा से जौनपुर से सांसद रह चुके धनंजय सिंह गोमतीनगर में रहते हैं। उनके खिलाफ लखनऊ, जौनपुर और दिल्ली में कई मुकदमें दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें