भाजपा केस्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार के चुनावी रण में 20 अक्तूबर से उतरेंगे। 28 अक्तूबर तक बिहार में उनकी चुनावी सभाएं होंगी। दिलचस्प यह है कि जनता दल यू के कई उम्मीदवार भी अपने प्रचार के लिए योगी को बुलाने के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं से संपर्क साध रहे हैं।
बिहार चुनाव में प्रचार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के बाद सबसे ज्यादा डिमांड सीएम योगी आदित्यनाथ की है। प्रधानमंत्री 23 अक्तूबर से बिहार में चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे जबकि योगी 20 अक्तूबर को ही बिहार के चुनावी दौरे पर रवाना होंगे। पहले दिन उनकी तीन सभाएं कैमूर, रोहतास व अरवल में होंगी।
21 अक्तूबर को वह गोह, औरंगाबाद, तरारी भोजपुर व पालीगंज पटना में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे। 20-21 अक्तूबर के बाद योगी की चुनावी सभाएं किन विधानसभा क्षेत्रों में कराई जाएंगी, बिहार भाजपा के नेता यह तय करके सूचित करेंगे।