फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: थाने की जमीन कब्जा कर मजार बनाने के मामले में पूर्व विधायक का भाई गिरफ्तार, कार्रवाई तेज

Tue, 02 Apr 2024 04:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

थाने की जमीन कब्जाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज हो गई है।
 
विज्ञापन
मारूफ अनवर हाशमी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर के सादुल्लाहनगर थाने की जमीन को कब्जा करने के मामले पुलिस पूर्व विधायक भू- माफिया आरिफ अनवर हाशमी के भाई मारूफ अनवर हाशमी को गिरफ्तार किया गया है। पूर्व विधायक ने मारूफ को ही थाना परिसर में मजार बनाकर मुतवल्ली बनाया था। पुलिस की गिरफ्त से पूर्व विधायक अभी बचा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने अभियान तेज कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक बृजनंदन सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक की तलाश तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


सादुल्लाह नगर थाने की जमीन में मजार बनाने का मामला उजागर होने पर स्थानीय लेखपाल ने सोमवार को पूर्व विधायक के साथ ही उनके भाई, परिजनों और समिति के सदस्यों के विरूद्व गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। एफआईआर के बाद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने सघन अभियान चलाया। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोप गंभीर है।

ये भी पढ़ें - सपा के पूर्व विधायक उज्ज्वल रमण कांग्रेस में हुए शामिल, प्रयागराज से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मंच पर शत्रुघ्न सिन्हा, सामने महज 100 लोगों की भीड़... आयोजकों पर फूटा गुस्सा


थाने की भूमि पर कब्जा करके आम जनमानस में भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया था। मामले के सभी आरोपियों की तलाश हो रही है। पूर्व विधायक के भाई को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई है। इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। समिति के सदस्यों को सूचीबद्व किया जा रहा है, इसके साथ परिजनों की रिपोर्ट तैयार की गई है। सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के लिए बनी टीम
सादुल्लाहनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह के साथ उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव, पुलिस कर्मी कैलाश यादव, अंगद यादव, शैलेश यादव, पवन मौर्या, वाज्या लक्ष्मी, अंजली देवी की टीम मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी है।

पूर्व विधायक के भाई की गिरफ्तारी के बाद अब अन्य के लिए टीमों ने पड़ताल शुरू कर दिया है। संभावित ठिकानों पर पूर्व विधायक के साथ ही अन्य की तलाश हो रही है। पुलिस का कहना है कि पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को प्रशासन ने पहले ही भू- माफिया घोषित कर रखा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें