फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयाशंकर की अंतरिम जमानत याचिका खारिज, भेजा गया जेल

Sat, 30 Jul 2016 02:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पुल‌िस ह‌िरासत में दयाशंकर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह को लखनऊ एसटीएफ ने बिहार के जनपद बक्सर से शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर उन्हें मऊ सीजेएम के सामने लाया गया। जहां कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


दयाशंकर मूल रूप से बक्सर  के रहने वाले हैं। यहां चीनी मिल मोहल्ले में अपने एक नजदीकी के उन्होंने शरण ली थी। यहां से गिरफ्तार करने के बाद एसटीएफ उन्हें लेकर मऊ चली गई। मऊ में दयाशंकर को कड़ी सुरक्षा में पुलिस लाइन में रखा गया। दयाशंकर को मऊ जाने की सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता पुलिस लाइन पहुंच गए। यहां कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

पुलिस ने दयाशंकर को सीजेएम कोर्ट में  पेश किया, जहां अंतरिम जमानत रद्द करके न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। मऊ ब्यूरो के मुताबिक भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को देर शाम क्राइम ब्रांच लखनऊ दयाशंकर सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच मऊ लाई।
विज्ञापन


दयाशंकर को सीजेएम कोर्ट मऊ में पेश किए जाने की जानकारी होने पर डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र धर्मवीर मऊ पुलिस लाइन पहुंच गए थे।

'मामले को मऊ स्‍थानांतरित कर दिया गया था'

लखनऊ के हजरतगंज थाने में दयाशंकर सिंह पर दर्ज मामला शुक्रवार को स्थानांतरित हो कर मऊ आ गया था। इस दौरान एसपी शिवहरि मीणा ने मामले को कोतवाली में दर्ज करने के साथ विवेचना की जिम्मेदारी सीओ नगर पंकज सिंह को सौंपी।

दया शंकर सिंह पर एससीएसटी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता पुलिस लाइन पहुंच गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की जैसे ही गिरफ्तारी की सूचना मिली जनपद पुलिस अलर्ट हो गई। शासन के निर्णय के बाद मामला मऊ से जुड़े होने के चलते दयाशंकर सिंह को देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच मऊ लाया गया।

डीआईजी धर्मवीर ने बताया कि दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी बक्सर से  क्राईम ब्रांच लखनऊ की टीम ने दोपहर दो बजकर दस मिनट पर किया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मऊ लाकर उन्हें पुलिस लाइन में रखा गया।

लखनऊ के हजरतगंज थाने में दयाशंकर सिंह पर दर्ज मुकदमे को भी ऑनलाइन मऊ स्थानांरित कर दिया गया। डीआईजी ने बताया कि घटनास्थल मऊ होने के कारण ऐसा किया गया।
विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज हुए हैं केस

डीआईजी की मानें तो हजरतगंज से स्थानांतरित मामले को शहर कोतवाली मऊ में अपराध संख्या 1419/36 पर आईपीसी की धारा 504, 509, 153 ए एससीएसटी के तहत दर्ज कर किया गया है। सुरक्षा के दृष्टि से डाक्टरों की टीम पुलिस लाइन परिसर पहुंचकर दयाशंकर सिंह का मेडिकल परीक्षण किया।

एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि दयाशंकर के बक्सर में रुकने की सूचना पर लखनऊ एसटीएफ गुरुवार से जानकारी जुटा रही थी। दयाशंकर के बक्सर में होने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार दोपहर दो बजे नगर के चीनी मिल मोहल्ले में अपने भांजे के दोस्त के किराए के घर के बाहर से एसटीएफ ने उन्हें धर दबोचा।

बताया जा रहा है कि दयाशंकर गुरुवार शाम सात बजे बक्सर स्थित श्वेतनहर के पास किराए पर रह रहे अपने भांजे अरुण कुमार सिंह के यहां पहुंचे थे। इसके बाद देर रात भांजा अरुण कुमार उनको चीनी नगर स्थित रंजीत सिंह के मकान में किराए पर रह रहे अपने मित्र राहुल के यहां लेकर गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें